बताया जा रहा है जायस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा केसरिया सलीमपुर में 17 मई को गांव निवासी नसीम अहमद की बेटी की शादी थी. बारात रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के रोखा गांव से आई थी.
दूल्हे ने की थी बुलेट बाइक की मांग
जानकारी के अनुसार बारात आने के बाद भारतीयों की खूब आवभगत हुई हंसी-खुशी निकाह की रस्म अदा की गई। मैं खाना खाने के वक्त दूल्हे ने बुलेट बाइक की मांग कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने उसकी यह डिमांड भी मान ली और बुकिंग होते ही बुलेट गाड़ी देने को कहा . लेकिन, दूल्हा व उसका पिता को यह नामंजूर था उनका कहना था कि बुलेट के साथ ही विदाई होगी. बात इतनी बढ़ी की ग्रामीणों ने दूल्हे को बंधक बनाकर जमकर पीटा.
मामले में 7 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
झगड़े की सूचना पाकर जायस कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे व उसके पिता को कोतवाली ले आई. कोतवाली में दोनों पक्षों में घंटों बात चली। प्रभारी कोतवाली अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि दूल्हे और उसके पिता समेत 7 लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है.
वहीं जब दुल्हन को इस बात की जानकारी मिली तो उसने दहेज प्रेमियों के घर जाने से इनकार कर दिया।
