Type Here to Get Search Results !

MIG 21 विमान हुआ हादसे का शिकार,स्क्वाड्रन लीडर की हुई मौत

भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमान बड़ी संख्‍या में हादसों का शिकार हो चुके हैं. चंडीगढ़: पंजाब में मोगा के पास गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के वक्त विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के सूरतगढ़ एयरबेस से पायलट अभिनव चौधरी ने जगराओं के पास पड़ते इनायतपुरा के लिए उड़ान भरी थी. प्रैक्टिस के लिए गए पायलट अभिनव चौधरी ने जब इनायतपुरा से वापस सूरतगढ़ के लिए उड़ान भरी तो मोगा के गांव लंगेआना के पास आकर उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत यह रही कि प्लेन गांव के घरों से महज़ 500 मीटर की दूरी पर खेतों में जा गिरा. इस कारण गांव में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन इस हादसे में पायलट अभिनव चौधरी ने अपनी जान गवां दी है.

एसपी हेड क्वार्टर गुरदीप सिंह ने कहा कि मोगा जिले के गांव लंगियाना के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का कंट्रोल रूम से मैसेज प्राप्त हुआ था. तभी उसी समय मोगा के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल और पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पायलट को ढूंढने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. उन्होंने बताया कि बठिंडा एयरफोर्स और हलवारा एयरफोर्स की टीमें भी घटनास्थल पहुंच गई थीं जिन्होंने पायलट अभिनव चौधरी की तलाश शुरू की. तकरीबन 4 घंटे की कोशिशों के बाद पायलट अभिनव चौधरी का शव खेतों से मिला. एस पी हेडक्वार्टर ने बताया कि अभिनव चौधरी द्वारा सूरतगढ़ से जगराओं के इनायतपुरा एयरबेस के लिए प्रैक्टिस के लिए उड़ान भरी गई थी. उसके बाद वह वापस सूरतगढ़ जा रहे थे तभी ये भीषण हादसा हुआ. 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad