Type Here to Get Search Results !

राजस्थान के जोधपुर में एक ही परिवार के 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों के मिले शव, हत्या की आशंका


राजस्थान :   राजस्थान के जोधपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां देचू थाना क्षेत्र के लोड़ता गांव में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव मिले हैं। मौत की सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 11 लोगों के शव बरामद किए। सभी मृतक पाक विस्थापित बताए जा रहे हैं। इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में 2 पुरुष , 4 महिला , 5 बच्चे बताए जा रहे हैं। ये परिवार कुछ समय पहले ही पाकिस्तान से जोधपुर आए थे। प्रथम दृष्टया सभी की मौत जहर खाने या कीटनाशक खाने से होने की बात सामने आ रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad