Type Here to Get Search Results !

तीन राज्यो और विभिन्न जिलों के मोस्ट बाँटेड अपराधी 10 हजार के इनामी को पुलिस ने धर दबोचा


मुरैना :  मोस्ट बाँटेड अपराधी 10 हजार के इनामी पंकज उर्फ ढोलू शर्मा को कोतवाली पुलिस ने दबोचा
आगामी उपचुनाव को देखते हुए,मुरैना पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ हेतु किये जा रहे प्रयास के अंतर्गत,पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री अनुराग सुजानियाँ जी को गुप्त सूत्र से खबर मिली कि आरोपी पंकज उर्फ ढोलू शर्मा निवासी गीलापुरा थाना अम्बाह अवैध रूप से पिस्टल लगाए हुए धौलपुर तरफ से किसी बड़ी बारदात को अंजाम देने की नीयत से किसी वाहन से एसपी ऑफिस के पास उतर रहा है जो व्हीआईपी रोड पर जाएगा।

जिस पर से नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर सिंह कुश्वाह जी के निर्देशन में क्राइम कंट्रोलर दबंग टीआई कोतवाली अजय चानना जी अपने फोर्स के साथ व्हीआईपी रोड पर जीवाजी क्लब के सामने घेराबंदी कर पंकज उर्फ ढोलू/रामनरेश शर्मा निवासी गीलापुरा को गिरफ्तार किया 
उसके कब्जे से 32 बोर पिस्टल मय चार जिंदा कारतूस 32 बोर और एक फेक्ट्रीमैड 315 बोर रायफल कंपनी मैड और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई।
आरोपी के विरुद्ध जिला मुरैना के अतिरिक्त धौलपुर और अहमदाबाद में लूट व डकैती के कई अपराध पंजीबद्ध है।
अम्बाह क्षेत्र में बलात्कार के मामले में फरार होने के बाद,आरोपी अहमदाबाद में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देकर धौलपुर निहालगंज थाना क्षेत्र एवं मनियां में लूट की घटना को अंजाम देकर  घटना दिनांक से फरार था।इस तरह से करीब 18 मामले आरोपी पर विभिन्न थानों में पंजीबद्ध है।

इस बड़ी सफलता में  टीआई अजय चानना जी के साथ नरेश निरंजन,मंगल सिंह,योगेंद्र सिंह,अशोक सिंह,प्रेमनारायण,रविंद सिंह,कुलदीप,प्रशांत,शिवसिंह एवं सर्वजीत सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad