Type Here to Get Search Results !

लगातार हो रही डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि, जनता का निकल रहा तेल

महामारी में जहां आम जनता के उद्योग धंधे बन्द हैं पिछ्ले कुछ महीनों से लगातार लॉक डाउन की मार झेल रही जनता की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ रहीं तेल की कीमतें जनता के लिए मुसीबत बनती जा रही है। 


मंगलवार सुबह सुबह तेल कम्पनियों ने तेल के दामों में इजाफा कर दिया। मंगलवार को घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमत (Diesel Price) में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जबकि पेट्रोल के दाम (Petrol Price) 23 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। 


सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Price) फिर करीब दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई। भारत में भी आज सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में भारी बढ़ोतरी कर दी।



कुछ बड़े शहरों में आज तेल के दाम


शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 93.44 84.32
मुंबई 99.70 91.57
भोपाल 101.52 92.77
चेन्नई 95.06 89.11
लखनऊ 91.03 84.71
वहीं जनता सरकार से कयास लगाए बैठी है कि केंद्र सरकार तेल के दामों में हो रही वृद्धि का जल्द समाधान निकलेगी लेकीन सरकार का तो मानो खुद कान में तेल डाल कर बैठी हो

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad