यह पूरे बिहार का ऐसा पहला ओपीडी होगा जहा ऐसे मरीज़ इलाज़ करा सकेंगे जो पूर्व कोरोना पॉजिटिव हुए थे और अभी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई शिकायत आ रही है। इस बारे में स्वसन रोग के विभाग के अध्यक्ष डॉ दीपेंद्र कुमार ने बताया कि इलाज़ से पहले जाँच काउंटर बनाया गया है।
वहाँ मरीज़ों को ओहले अपना संक्रमण प्रमाण पत्र, अस्पताल में इलाज के कागजात और डिस्चार्ज स्लिप दिखानी होगी। बिना कागज़ के जो भी मरीज़ आएंगे उन्हें पोस्ट कोविड वार्ड में इलाज करवाने की अनुमति नही होगी। साथ ही साथ जो लोग होम आइसोलेशन में थे उन्हें भी पूर्व जाँच रिपोर्ट लानी होगी। इस दौरान कोरोना से जंग जीत चुके मरीज़ों की काउंसलिंग भी की जाएगी।
