भारत मे लाखो की संख्या में मोबाइल गेमर्स की पहली पसंद बैटल रॉयल गेम PUBG मोबाइल को भारत सरकार ने चाइनीस कनेक्शन होने के चलते बैन किया गया था। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि ये मोबाइल गेम भारत मे वापसी कर सकती है और भारत सबसे बड़ा यूजरबेस होने के कारण Tencent से पार्टनरशिप PUBG भारत मे तोड़ लेगी और भारत मे लोग इस गेम को खेल पाएंगे। लेकिन, एक नई रिपोर्ट इस गेम की वापसी का इंताजर कर रहे गेमर्स के लिए बुरी खबर ले कर आई है।
Indiasport की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के मिनिस्टरी ऑफ इलेक्ट्रॉनिक इस गेम के वापसी के कोई भी संकेत नही दे रही है। इसका साफ मतलब है कि PUBG मोबाइल भारत मे बैन ही रहेगा और शायद ही किसी तरह से ये गेम वापस आये। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत मे गेम को प्ले स्टोर वापस लाने के लिए केवल tencent से पार्टनरशिप खत्म करना ही काफी नही होगा। साफ है कि, अगर सरकार चाहे तभी गेम को वापसी की परमिशन मिल सकती है और फिलहाल ऐसा कुछ होता दिखाई नही दे रहा है।
बैन ऐप पर कोई चर्चा नही
मिनिस्टरी सोर्स के हवाले से ये खबर है कि, 'मिनिस्टरी आफिसीयल के बीच बैन लिस्ट में शामिल किसी भी ऐप की वापसी पर कोई चर्चा नही हुई है। हम किसी ऐप या कंपनी पर टिप्पड़ी करने से बचना चाहेगें।'
जिओ के साथ पार्टनरशिप
रिलायंस जियो की पार्टनरशिप PUBG मोबाइल के साथ से जुड़ी खबर The hindu buzinessline के हवाले से आ रही है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दोनों कंपिनयों में बातचीत चल रही है और jio के साथ मिलकर PUBG मोबाइल भारत मे वापसी करने के चक्कर में है। ये भी कहा जा रहा है कि PUBG मोबाइल के के टर्म्स और कंडीशन के प्लान्स भारत को लेकर है, ऐसे में PUBG मोबाइल किसी दुमदार लोकल पार्टनर की तलाश कर रही है।
