नई दिल्ली : एनसीबी के ड्रग नेक्सस की जांच में खबरों के अनुसार टीवी अभिनेत्री अबिगैल पांडे ने कलाकार सना खान और अंगद हसीजा को ड्रग नेटवर्क का हिस्सा बताया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ हैl गुरुवार को दूसरे दिन की पूछताछ के दौरान, अबिगैल पांडे ने ड्रग्स के कारोबार में शामिल अन्य टीवी कलाकारों के नाम का खुलासा कियाl इसमें सारा खान और अंगद हसीजा का नाम सामने आया है।
इन कलाकारों को भी NCB जांच के लिए बुलाने वाली है। टीवी कलाकार के अलावा सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा से NCB मुंबई कार्यालय में पूछताछ कर रही थी। इस बीच टीवी कलाकार सनम जौहर और अबिगैल पांडे के घर पर कथित तौर पर ‘चरस’ बड़ी मात्रा में पाई गई है। एनसीबी ने बुधवार को जुहू स्थित उनके घर पर छापा मारा था, इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।*
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स से जुड़ी जांच में एनसीबी ने सारा अली खान समेत बॉलीवुड की कई दिग्गज एक्ट्रेस को समन जारी किया है । इस बीच सोशल मीडिया पर सारा अली खान की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं , जिसमें सारा जाम छलकाती नजर आ रही हैं । तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सारा मस्ती में डूबी हैं और उनके हाथ में वाइन का ग्लास है । तस्वीरों से यह साफ हो गया है कि सारा को पार्टीज पसंद है ।
