Type Here to Get Search Results !

CORONA Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कुल आंकड़ा पहुंचा एक लाख के पार 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड केस


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में सबसे अधिक कोरोना के 4658 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक , एक दिन में सर्वाधिक 61 मरीजों की मौत हुई है। यूपी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 63,402 हो गई है। संक्रमित लोगों में से कुल 1,918 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को प्रदेश में 87,348 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 27,97,687 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,08,974 हो गयी है।

इस तरह राज्य में एक दिन में संक्रमण और मौत के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के खाली बेड की रिपोर्ट उपलब्ध कराने और कंटेनमेंट ज़ोन के सभी व्यक्तियों का मेडिकल टेस्ट कराने को कहा है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने DG स्वास्थ्य तथा DG चिकित्सा शिक्षा को प्रदेश के L2 तथा L3 अस्पतालों में बेडों की संख्या में वृद्धि का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

24 घंटे में मिले इन जिलों में सबसे अधिक केस
लखनऊ–664
कानपुर नगर–447
वाराणसी– 281
प्रयागराज–197
बरेली– 138
गोरखपुर–135

सभी जिलों का विवरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad