उज्जैन से अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
उज्जैन : अयोध्या में भव्य राम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर धार्मिक नगरी में भी खुशियां मनाई जा रही है। वहीं इस मौके पर उज्जैन के नागझिरी के निवासियों ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। यहां के लोगों ने राम मंदिर निर्माण के प्रारम्भ होने की खुशी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया। आज दोपहर 12 बजे को पूजन अर्चन करने के बाद ढोल धमाके आतिशबाजी भी की गई। निवासियों ने राम मंदिर निर्माण को लेकर हर्ष व्यक्त किया है।इस मौके पर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी से जमकर डांस किया।
धार्मिक नगरी में राम मंदिर जन्मभूमि को लेकर बीती शाम से ही खुशियां मनाई जाने लगी थी। महाकाल मंदिर में दीप जलाकर रोशनी की गई थी। अनुयायियों के साथ राम जन्मभूमि पूजन का उत्सव मनाते हुए पूजा अर्चना की और शाम 7:00 बजे के लगभग किया। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद रामलला अपनी जन्मभूमि पर विराजमान हो रहे हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर देश की आस्था का सबसे बड़ा सपना था जो अब पूरा हो गया है। इस मौके पर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी से जमकर डांस किया।
इनकी रही उपस्थिति
अजय तिरवार ,रवि परमार, देवा गुर्जर,बघेल समाज वरिष्ठ, युवा मित्र मंडली, आकाश राजपूत,अमित परमार, प्रदीप तिवारी, राहुल सिंह राठौर, गौरव राठौर, अशोक बाबा, रोहित ठाकुर इन सभी लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
