उज्जैन: जिले में पुलिस अब फिर से माफियाओं के घरों को गिराने की कार्रवाई प्रारंभ करने वाली है। शहर में चार-पांच माफियाओं के अवैध निर्माणों का चयन हो चुका है। चिमनगंज क्षेत्र में गांजा तस्कर जितेंद्र बुंदेला नीलगंगा क्षेत्र में शराब माफिया अन्नू उर्फ अनुराग का अवैध निर्माण भी पुलिस द्वारा चिन्हित कर लिया गया है।
बताया जाता है शराब माफिया अन्नू की सेटिंग नगर निगम अधिकारियों के होने के कारण अभी तक इस शराब माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन उज्जैन जिलाधीश आशीष सिंह, और उज्जैन पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह द्वारा शराब माफिया की अवैध संपत्ति चिन्हित कर ली गई है।बहुत जल्दी गांजा तस्कर बुंदेला और शराब माफिया अन्नू की अवैध निर्माण जमींदोज होने वाला है।
पूरे जिले में इस प्रकार के गुंडों का अवैध निर्माण जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन अभियान चलाकर जमींदोज करने वाली है।सभी थाना प्रभारियों को उज्जैन पुलिस कप्तान मनोज कुमार द्वारा सत्य निर्देश दे दिए गए। जितने भी गुंडे हैं उनका अवैध निर्माण की सूची तुरंत चिन्हित करें।

