Type Here to Get Search Results !

Kerala plane crash : एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसलकर घाटी में जा गिरा,प्लेन उड़ा रहे पायलट की मौत


केरल में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें 190 यात्री सवार थे। पूरे राज्य में भीषण बारिश हो रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार दुबई से 191 लोगों को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विमान केरल के कोझिकोड इंटरैनशल एयरपोर्ट (कारीपुर एयरपोर्ट) के पास क्रैश हो गया है। 

जानकारी के मुताबिक, यह विमान रनवे से फिसलने के बाद घाटी में जा गिरा और दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद राहत और बचाव के लिए टीमें पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड और ऐम्बुलेंस की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं।

रेस्क्यू का ताजा वीडियो
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस फ्लाइट की उड़ान संख्या IX1344 है। यह प्लेन दुबई से शाम के 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ा था। जानकारी के मुताबिक, शाम को 7 बजकर 41 मिनट पर लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से फिसलकर घाटी में जा गिरा। 
अभी तक 6 यात्रियों के शव मिले, कुछ यात्री लापता हैं। एक पायलट की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में विमान दो हिस्सों में बंट गया। कॉकपिट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंच रही है। डीजीसीए ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने केरल के सीएम से की बात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्‍यमंत्री पी. विजयन से इस विमान दुर्घटना के बारे में फोन पर जानकारी ली है। केरल मुख्‍यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि कोझीकोड और मलप्पुरम जिला कलेक्टरों और आइजी अशोक यादव समेत अधिकारियों की टीम हवाई अड्डे पर बचाव अभियान में जुटी हुई है।  

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर 

हादसे में घायल लोगों के परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। दुबई स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि विमान में सवार लोगों के परिजन 056 546 3903, 0543090572, 0543090572, 0543090575 फोन नंबरों पर संपर्क करके विस्‍तृत जानकारी ले सकते हैं। 

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्वीट कर हादसे पर दुख ज़ाहिर किया है। और इससे जुड़ी जानकारी साझा करने का आश्वासन दिया है।

केंद्रीय ग़ृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर दुख जताया है।
कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad