नई दिल्ली : शुक्रवार को हुई आईसीसी की बैठक में 2021 टी 20 वर्ल्ड कप भारत में ही आयोजित करने का फैसला लिया गया है । वहीं 2022 टी 20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा । इसी के साथ 2023 वनडे वर्ल्ड कप तय कार्यक्रम के मुताबिक भारत में ही आयोजित होगा । आईसीसी की इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख भी शामिल थे ।
🚨 TOURNAMENT UPDATES 🚨
— ICC (@ICC) August 7, 2020
🇮🇳 2021 @T20WorldCup ➡️ India
🇦🇺 2022 #T20WorldCup ➡️ Australia
🇳🇿 2021 Women's @CricketWorldCup postponed to 2022 pic.twitter.com/4bVmTIkQCt
बता दें बीसीसीआई हर हाल में 2021 में टी 20 वर्ल्ड कप आयोजित करना चाहती थी । दरअसल 2023 में उसे ही वनडे वर्ल्ड कप आयोजित करना है । अगर बीसीसीआई को 2022 टी 20 वर्ल्ड कप आयोजित करना पड़ता तो एक साल में दो वर्ल्ड कप उसके लिए आफत का सबब बन सकते थे । बता दें बीसीसीआई को 2021 टी 20 वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलते ही अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तैयारियां धरी की धरी रह गई हैं । उसने 2020 टी 20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तैयारी की थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से टी 20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया गया ।
