उज्जैन से अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
उज्जैन : आज पूरा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से संघर्ष कर रहा है,ऐसे विषम समय मे ABVP ने पूरे लॉक डाउन के समय गरीब छात्रों की मदद से लेकर असहाय लोगो को पूरे देश मे हजारो छात्रों के साथ मदद उपलब्ध करवाई है । प्रदेश के साथ ही देश में कोविड -19 के कारण सभी स्कूल बंद है ,ऐसे समय मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे मध्यभारत प्रान्त में छोटे बच्चों को अलग अलग समूह में प्राथमिक शिक्षा देने हेतू परिषद की पाठशाला चलाने का निर्णय लिया।
ABVP के महानगर मंत्री राघव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद उज्जैन में भी परिषद की पाठशाला चलाई गई ।यह पाठशाला उज्जैन नगर में छोटे छोटे समूहों में कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई जाएंगी ।इस पाठशाला में बच्चों को कॉपी एवं पेन भी भेंट कर उन्हें प्राथमिक ज्ञान की शिक्षा दी जाएगी।
