अंबेडकरनगर : बिजली विभाग के ऊपर दिन प्रतिदिन बिजली का बकाया बढ़ता जा रहा है । इसको कम करने के लिए निगम द्वारा समय - समय पर किस्त , सरचार्ज माफी के साथ एकमुश्त समाधान जैसी कई योजना चलाई गई । बावजूद इसके उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा करने के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं । जनपद में तीन लाख से अधिक घरेलू व कामर्शियल कनेक्शन हैं । इन पर विभाग का 50 करोड़ से अधिक के बकाया है । पॉवर कारपोरेशन ने अब इसे सख्ती से वसूलने के निर्देश सभी वितरण खंड को दिए हैं । इसके लिए बड़े बकाएदारों को चिह्नित का हर महीने करीब डेढ़ हजार आरसी ( वसूली प्रमाणपत्र ) निगम उपभोक्ताओं को जारी करेगा ।
राजस्व विभाग करेगा निगम की मदद : लापरवाह उपभोक्ताओं पर सख्ती बरतने के लिए राजस्व विभाग वसूली में निगम की मदद करेगा । इस आशय का पत्र शासन से राजस्व विभाग को भेजा गया है । राजस्व विभाग के अमीन अब बिजली बकाया बिल वसूल करने में निगम की राह आसान करने के लिए आरसी जारी कर वसूली कराएंगे । बकाएदारों को इस दौरान चार फीसद अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा । फैक्ट फाइल बकाया : 50 लाख से अधिक उपकेंद्रों की संख्या : 36 घरेलू उपभोक्ता : 287913 कामर्शियल कनेक्शन 17310 सरकारी एवं संस्थान कनेक्शन : 889 ट्यूबवेल कनेक्शन : 13743 औद्योगिक एवं पॉवरलूम कनेक्शन : 6973 जो उपभोक्ता बकाया होने के उपरांत भी बिजली का बिल नहीं जमा कर रहे हैं । ऐसे उपभोक्ताओं का चिह्नित कर उनको आरसी भेजकर वसूली कराई जाएगी ।
