रेखा ने कोरोना टेस्ट कराने से किया इन्कार
मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा के बंगले का गार्ड कोरोना से संक्रमित पाया गया था। उसके बाद उस इलाके के चार और बंगले के सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन सभी को ब्रह्म मुंबई महानगरपालिका के कोविड सेंटर में भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक ये लोग रोज एक दूसरे से मिलते थे ‚जिसके कारण संक्रमित हुए हैं। इसके बाद ही रेखा ने कोरोना टेस्ट कराने से मना कर दिया। और खुद को घर में क्वॉरेंटाइन कर लिया है। अभिनेत्री के सिक्योरिटी गार्ड के संक्रमित होने के बाद उनका‚ उनकी मैनेजर फरजाना और घर के चार अन्य कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट होना था। लेकिन जब बीएमसी की टीम टेस्ट के लिए उनके घर पहुंची तो किसी ने भी दरवाजा ही नहीं खोला।

बीएमसी के वेस्ट वार्ड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय फुदे ने उनकी मैनेजर से बात की उन्होंने बताया कि रेखा बिल्कुल फिट हैं‚ और स्वस्थ भी है। वह अपना काम अच्छे से कर रहीं हैं । वह किसी से मिलना नहीं चाहती हैं‚ उन्होंने बताया वह किसी के भी संपर्क में नहीं आयी थी ‚ इसलिए वह टेस्ट नहीं करना चाहती हैं।
बीएमसी ने एक नई टीम को रेखा के बंगले को सेनिटाइज करने के लिए भेजा। लेकिन इस बार भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद टीम केवल घर के बाहरी हिस्से और उसके आसपास के इलाके ‚ जिसमें सिक्योरिटी गार्ड का केबिन भी आता है ‚उसे सेनिटाइज कर के लौट गई।
रिपोर्ट के आधार पर बीएमसी के अधिकारी ने कहा कि भले ही रेखा घर से नहीं निकलती है ‚और ना ही किसी से मिलती हैं ‚लेकिन फिर भी उन्हें टेस्ट जरूर कराना चाहिए ‚ क्योंकि यह कानून के तहत आता है। यह हर उस व्यक्ति के लिए अनिवार्य है जो किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है