उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 1656 नए मामले
July 14, 2020
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 1656 नए मरीज मिले , 28 लोगों की मौत हुई । प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 39,786 हो गया है । प्रदेश में अब तक 24,981 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं और 983 रोगियों की मौत हुई है । अब एक्टिव केस बढ़कर 13,760 हो गए हैं । बीते 24 घंटे में 778 मरीजों की डिस्चार्ज किया गया हैं । राज्य के अपर मुख्य सचिव , गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि अब तक प्रदेश में कुल 11,57,273 कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है । उत्तर प्रदेश कुल कोरोना जांच के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में हैं । मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप 50,000 जांच प्रतिदिन करने पर हम जल्द ही पहले स्थान पर हो जाएंगे । उन्होंने बताया कि सोमवार को 2,829 पूल के जरिए 16,055 नमूनों की जांच की गई । इनमें 2,447 पूल के जरिए प्रति पूल पांच - पांच नमूनों की जांच की गई , जिनमें 366 पूल पॉजिटिव आए । वहीं 382 पूल के जरिए प्रति पूल दस - दस नमूनों की जांच की गई , जिनमें 71 पूल पॉजिटिव आए ।
Tags


