Type Here to Get Search Results !

Babul Suprio Join TMC : बाबुल सुप्रियो ने छोड़ा BJP का दामन TMC में हुए शामिल

 पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बंगाल में बीजेपी का बड़ा चेहरा रहे बाबुल सुप्रियो (Babul ने अब तृणमूल कांग्रेस का दामन (Babul Supriyo Joins TMC) थाम लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी (Babul Supriyo Joins TMC ) का की सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि 31 जुलाई 2021  को अचानक से बाबुल सुप्रियो ने राजनीतिक संन्यास और एमपी पद से इस्तीफे का भी ऐलान किया था लेकिन सन्यास के कुछ महीने के बाद ही बाबुल सुप्रियो ‘दीदी पास चले आए हैं और आज वे तृणमूल कांग्रेस के हो गए। 

BABUL SUPRIO TMC JONING IMAGE ,BABUL SUPRIO JOINS TMC
PHOTO:TMC TWITTER


जुलाई में जब बाबुल सुप्रियो ने एमपी पद से इस्तीफा देने की ख़बरें सामने आ रहीं थीं  तब से अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि बाबुल किसी अन्य दाल का हाथ थाम सकतें हैं। लेकिन तब उन्होंने कहा था कि अब जनता की सेवा करूंगा, कोई पार्टी ज्वाइन नहीं करूंगा।  बाबुल सुप्रियो ने सन्यास  लेने की जानकारी देते हुए पोस्ट की थी और अपने पोस्ट में लिखा था कि सामाजिक कार्य बगैर राजनीति में आए भी किया जा सकता है, मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। 


TMC में शामिल होने के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि निश्चित तौर पर यहां(TMC) पर ज्वाइन किया तो आसनसोल की सीट पकड़कर रखने कोई मतलब ही नहीं है। आसनसोल की वजह से मैं राजनीति में आया हूं, उनके भरोसे की वजह से आया हूं। आसनसोल के लिए जितना स्पेशल कर सकता हूं, उतना करूंगा। मुझे काम करना है, कहीं पर अगर मेरे काम करने के मौके पर फुल स्टॉप लगा दिया जाए तो ये मैं सहन नहीं करूंगा। मुझे काम करना है, काम करने का मौका मुझे यहां मिला। दीदी (ममता बनर्जी) और अभिषेक ने मुझे ये मौका दिया है, इतना अच्छा मौका मुझे मिला है। पूरे दिल से मैंने राजनीति छोड़ी थी और पूरे दिल से ही मैं इस मौके को स्वीकार कर रहा हूं।


उन्होंने कहा कि वे आसनसोल से सांसद पद भी छोड़ेंगे।। बाबुल सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात करेंगे. आपको बता दें कि बाबुल सुप्रियो ने भाजपा छोड़ते समय सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया ​था, जिसमें उन्होंने लिखा था "मैंने सबकी बात सुनी - पिता, (मां), पत्नी, बेटी, कुछ प्यारे दोस्तों . सब कुछ सुनने के बाद, मैं कहता हूं कि मैं किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहा हूं।  कहीं नहीं - पुष्टि करें, किसी ने मुझे फोन नहीं किया, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. मैं एक टीम प्लेयर हूं! हमेशा एक टीम का समर्थन किया है। बीजेपी पश्चिम बंगाल. बस!. चलो चलें।" सुप्रियो ने कहा, "यदि आप सामाजिक कार्य करना चाहते हैं, तो आप राजनीति में आए बिना भी कर सकते हैं।  पिछले कुछ दिनों में, मैंने बार-बार राजनीति छोड़ने का निर्णय माननीय अमित शाह और माननीय नड्डाजी और मैं हर तरह से मुझे प्रेरित करने के लिए उनका सदा आभारी हूं। "



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad