Type Here to Get Search Results !

IPL 2021 : कल से शुरु हो रहा IPL का दूसरा चरण, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

भारत में क्रिकेट के त्यौहार कल से शुरु होने जा रहा है। जी हां सही समझा है आपने आईपीएल(IPL 2021) के 14वें सीजन के दुसरे चरण का आगाज 19 सितम्बर यानी कल रविवार से होने जा रहा है। IPL के 14 वें सीजन का कल 30वाँ मुक़ाबला खेला जायेगा। IPL 2021 के दुसरे चरण का पहला मुक़ाबला महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स(Chennai Super Kings) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जायेगा। 

आईपीएल 2021 का दूसरा भाग भारत में नहीं बल्कि सयुंक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जायेगा। कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के चलते आईपीएल के 14 वें सीजन को रोकना पड़ा था। आईपीएल 14 वें के बाकि बचे शेष मुकाबले यूएई में खेले जायेंगे। 
आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितम्बर से खेला जाएगा वहीं आईपीएल 2021 का फाइनल मुक़ाबला 15 अक्टूबर को दुबई में खेला जायेगा 

MI और CSK के बीच पहला मुक़ाबला 

 
IPL 2021 के दुसरे चरण के पहले दिन मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स(MIvsCSK) के मध्य पहला मुक़ाबला खेला जायेगा। यह मुकबला इस टूर्नामेंट का 30 वां मुक़ाबला होगा । प्वाइंट्स टेबल (IPL Points Table) में दोनों ही टीमों की स्थिति अभी अच्छी बनी हुई है । दोनों ही टीमें टॉप फोर में शामिल हैं। 
जहां MI चौथे स्थान पर है वहीं CSK टेबल के दुसरे स्थान पर है। 

कहां देखें आईपीएल लाइव मैच (IPL MATCH LIVE)


चेन्नई-मुंबई के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर आठ अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

यहां देख सकते हैं ऑनलाइन आईपीएल मैच (IPL LIVE STREAMING ONLINE)


आईपीएल 2021 के दुसरे चरण को लाइव देखने के लिए Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं। 

कितने बजे होगा आईपीएल का मैच (IPL MATCH TIMING) 


IPL 2021 के दुसरे चरण में मुक़ाबला शुरु होने का समय भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से मुक़ाबला खेला जायेगा । वहीं शाम 7:00 बजे मुकाबले का सिक्का उछाला जायेगा यानी टॉस किया जायेगा। 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK SQUAD):

 
एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, चेतेश्वर पुजारा, अंबाती रायुडू, इमरान ताहिर, जोश हेजलवुड, रुतुराज गायकवाड़, लुंगी एनगिडी, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कृष्णप्पा गौतम, सैम करन, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, जगदीसन एन, केएम आसिफ, आर साई किशोर, सी हरि निशांत, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा

मुंबई इंडियंस की टीम (Mumbai Indians Squad): 


रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर, आदित्य तारे, अनुकुल रॉय, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, रूस कलारिया, सौरभ तिवारी, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, जिमी नीशम, युद्धवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad