फ्लिपकार्ट (Flipcart) और अमेज़ॉन(Amezon) ने भारत में अपने उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भारी छूट दे रहा है। फ्लिपकार्ट और अमेज़ॉन दोनों कंपनियों ने भारत में एप्पल के आईफोन 13(iPhone-13) की सीरीज़ लांच होने के बाद आईफोन 12(iPhone-12) की सीरीज़ के दामों में भरी गिरावट की है। दोनों ई-कामर्स(E-Commerce) कंपनियों ने आईफोन-12 के दामों(iPhone 12 Price) पर अपने उपभोक्ताओं को भारी छूट दी है। दोनों ही साइटों ने एक्सचेंज ऑफर देकर इस डील को सोने पर सुहागा होने जैसा बना दिया हैं।
भारत में आईफोन 13 लांच होने से पहले जहां अमेजॉन आईफोन 12 पर 5,950 रूपये की छूट दे रहा था तो वहीं फ्लिपकार्ट 12,901 रूपये की छूट दे रहा था। आईफोन-13 सीरीज़ भारत में लांच होने के बाद अब दोनों कपनियों ने उन लोगों को भारी छूट दी है जो पिछले वर्ष आईफोन खरीदना चाहते थे। 79,900 रूपये की कीमत में लांच हुआ आईफोन-12 वर्तमान में फ्लिपकार्ट और अमेज़ॉन अपने ग्राहकों को बड़ी छूट के साथ 63,999 रूपये में बेंच रहीं हैं। ये कीमतें आईफोन-12 के 64 जीबी स्टोरेज वैरियंट की हैं।
वहीं आईफोन-12 के 128 जीबी वैरियंट पर भी दोनों ई -कामर्स कंपनियां छूट दें रहीं हैं। आईफोन के इस मॉडल को 68,999 रूपये में खरीदा जा सकता है। वर्तमान में अमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट दोनों से खरीददारी करने पर ग्राहकों को लगभग 15,900 की बचत होगी। यदि आईफोन-12 के 256 जीबी स्टोरेज की बात की जाय तो उसे आप लगभग 16 हजार रूपये की छूट के साथ 78,999 रूपये में खरीद सकते हैं।
आप यदि आईफोन-12 मिनी ( iPhone 12 mini) खरीदना चाहतें हैं तो आपको दोनों ई-कामर्स साइटें लगभग 13 हजार की छूट के साथ 64 जीबी स्टोरेज वैरियंट 56,999 की कीमत में दें सकती है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट का आईफोन-12 मिनी 61,999 में मिल रहा है। यदि आप 256 जीबी से अधिक स्टोरेज चाहतें है तो भी आप कम दाम में आईफोन खरीद सकतें हैं जिसकी कीमत 78,999 रूपये है।
आईफोन-12 प्रो(iphone 12 pro) पर दस हजार से ज्यादा की छूट
डिस्काउंट डील के चलते दोनों साइटों पर आईफोन-12 प्रो (Iphone-12 Pro) पर भी भारी छूट दें रहीं हैं। फ्लिपकार्ट आईफोन-12 प्रो खरीदने पर लभगभ 10 हजार की छूट के साथ 1,09,900 रूपये में बेच रहीं हैं। वहीं यदि आईफोन-12 प्रो आप अमेज़ॉन से खरीदतें है तो आपको लगभग 13 हजार की छूट मिल सकती है। अमेज़ॉन आपको आईफोन-12 प्रो 1,06,900 में मिल जायेगा।

