Type Here to Get Search Results !

Weather Alert In UP : लखनऊ समेत इन तामाम जिलों में हो सकती है तेज बारिश, देखे अपने जिले का हाल

Lucknow:  राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तो वहीं कई जगह बारिश होने की संभावना है.अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की भी संभावना है.

इन जिलों के लिए जारी की गई चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, श्रावस्ती, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, उन्नाव, सिद्धार्थनगर, शाहजहांपुर, बाराबंकी, रायबरेली व इसके आसपास के जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है.

इन जिलों में हो रही है बारिश

मंगलवार को वाराणसी जिले में 28 मिलीमीटर, सुलतानपुर में 14 मिलीमीटर, फैजाबाद में 39 मिलीमीटर, लखनऊ में 1 मिलीमीटर और झांसी में 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के आइसोलेटेड स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad