Lucknow : अलीगढ़ जिले का नाम बदलकर 'हरिगढ़' करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ ही जिला पंचायत में मैनपुरी का नाम मय ऋषि के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
जिला पंचायत की बैठक में अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित भी कर दिया गया। इसके साथ ही मैनपुरी जिला पंचायत ने जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव भी पास किया है।
अलीगढ़ में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में केहरी सिंह और उमेश यादव ने अलीगढ़ का नाम बदलकर 'हरिगढ़' करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
वहीं मैनपुरी में भी जिला पंचायत के सदस्यों ने मय ऋषि की तपोभूमि होने के कारण मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव रखा।
