मोनालिसा ने एक बार फिर धमाकेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी खूबसूरती देखते बन रही है। मोनालिसा का ये वीडियो हमेशा की तरह बेहद ही एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा कभी कभी अदिति गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं।
वहीं पति विक्रांत सिंह काफी मुंह बनाते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का ये वीडियो काफी फनी और एंटरटेनिंग है।
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और फेमस है। उनके वीडियो और पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स देखने को मिल जाते हैं। तो वहीं कई सेलेब्स भी मोनालिसा के अवतार को बेहद पसंद करते हैं।
भोजपुरी सिनेमा में अपना दम दिखाने के बाद मोनालिसा अब हिंदी इंडस्ट्री में भी दबदबा बना रही हैं बता दें मोनालिसा इन दिनों एक वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं।
