Type Here to Get Search Results !

कैप्टन कूल धोनी का न्यू लुक हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल देखें नए लुक में धोनी की तस्वीरें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) का नया लुक इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल फोटो में धौनी लंबी मूंछ के साथ नजर आ रहे हैं. कैप्टन कूल को पहले कभी ऐसे लुक में नहीं देखा गया था.
हालांकि धौनी के फैन्स को धौनी का नया लुक बेहद पंसद आ रहा है. दरअसल एमएस धौनी अपनी पत्नी साक्षी धौनी और बेटी जीवा के साथ शिमला छुट्टी मनाने पहुंचे हैं. शिमला में छुट्टी मनाने पहुंचे धौनी की कई सारी तसवीरें इस समय वायरल हो रही हैं. जिसमें धौनी अपने फैन्स और खास दोस्तों के साथ बात करते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में धोनी मूंछ रखे हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने सिर पर हिमाचली टोपी लगा रखी है। माही पूरी तरह से शिमला वाले लुक में नजर आ रहे हैं। धोनी फोटो में स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले धोनी का संन्यासी वाला लुक काफी वायरल हुआ था। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान एकदम संन्यासी की तरह दिख रहे थे और वह गंजे भी हो रखे थे।
 


अभी कुछ ही दिन पहले तक हम एमएस धोनी को आईपीएल 2021 में खेलते हुए देख रहे थे. लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. धोनी की टीम में भी कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इस वक्त सभी खिलाड़ी अपने अपने घरों पर हैं. उम्मीद की जा रही है कि बीसीसीआई प्लान कर रहा है कि आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच सितंबर अक्टूबर में हो सकते हैं. तभी एमएस धोनी एक बार फिर खेलते हुए दिखाई देंगे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad