Type Here to Get Search Results !

WTC FINAL : टूटा विराट का ICC खिताब जीतने का सपना, न्यूजीलैंड बने टेस्ट चैंपियनशिप के विश्व विजेता

न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट टेस्ट चैंपियनशिप 2021 (ICC World Test Championship 2021) का खिताब जीत लिया है. फाइनल में उसने भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को आठ विकेट से शिकस्त दी. 
जीत के लिए मिले 139 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर कप्तान केन विलियमसन (52) और रोस टेलर (47) की शानदार पारियों के बूते हासिल कर लिया. इसके साथ ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई. साथ ही नॉकआउट मैचों में भारत के खिलाफ उसका शानदार प्रदर्शन जारी है. दो साल पहले 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड से ही हारी थी. न्यूजीलैंड ने करीब 21 साल बाद फिर से आईसीसी टूर्नामेंट जीता है.

आपको बता दें कि WTC फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारतीय टीम ने बारिश से बाधित इस मैच में अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए. इसके जवाब में किवी टीम ने 249 रनों का स्कोर खड़ा कर 32 रनों की मामूली बढ़त हासिल की. 

इसके बाद मैच की तीसरी पारी में टीम इंडिया 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और इस तरह न्यूजीलैंड को आईसीसी के इस महामुकाबले को जीतने के लिए 139 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
चौथी पारी में न्यूजीलैंड के लिए सबसे कप्तान केन विलियमसन 52 ने रन बनाए। वहीं रॉस टेलर 47 ने रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया. इससे अलावा डेवॉन कॉन्वे ने भी 19 रनों का योगदान दिया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad