आदित्य पंचोली और कंगना राणावत
सोशल मीडिया पर अपने बयान से सुर्खियों में रहने वाली कंगना फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही आदित्य पंचोली को डेट करने लगी थीं। ऐक्ट्रेस ने आदित्य के खिलाफ हिंसा का आरोप भी लगाया । हालांकी लीव इन में रहने के बाद भी दोनो का रिश्ता नहीं चला।
एक समय के सबसे अधिक पसंद की जाने वाली जोड़ी गोविंदा और रानी की थी। लगातार कई ब्लॉकबस्टर मूवीज़ के बाद रानी मुखर्जी और गोविंदा एक रुमर्ड रिलेशनशिप में थे और छुप छुपकर एक दूसरे को डेट भी करते थे । स्पोर्ट्स ये भी थीं कि दोनो वोर्सोवा के एक ही फ्लैट में साथ रहा करते थे और शूट पर जाते थे , इसपर गोविंदा की पत्नी ने नाराज़गी भी जताई थी जिसके चलते उन्होनें रानी से दूरी बना ली।
महेश भट्ट और परवीन बॉबी के रिश्तों के बारे में शायद ही लोग जानते होंगे लेकिन दोनों काफी लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहे । परवीन उस दौरान एक लाईलाज बीमारी की शिकार ही चलीं थीं और बेहद वहम में रहने लगीं थीं, हालांकी दोनो लीव इन में भी थे पर बीमारी के कारण दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया ।
बॉलीवूड के सबसे चर्चित रहने वाले कपल , रणबीर और कैटरीना साल 2011 से रिलेशन में थे। दोनो कई बार लीव इन में भी रह चुके हैं ।
राजनीती फिल्म के दौरान दोनो की नज़्दिकियां बढ़ी और बात शादी तक पहुँच गई थी , उनके शादी की खबर रणबीर की कज़न करीना कपूर खान ने लीक की थी , लेकिन उनका यह रिश्ता नाकामयाब रह गया और 2016 में आकर दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
वहीं आज दोनों अपने अपने प्रेजेंट पार्टनर के साथ खुश भी नज़र आते हैं। रणबीर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं और कैटरीना विक्की कौशल को ।
