भारतीय वरिष्ठ चयनकर्ताओं ने फाइनल मुकाबले के लिए विराट कोहली की कप्तानी में 20 सदस्यीय टीम का चयन किया।
चयनकर्ताओं ने ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ साथ मयंक अग्रवाल को बतौर ओपनर चयन किया है।
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज चोट में कारण से बाहर बैठने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हो गई है। इसके अलावा हनुमा विहारी भी चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल कर लिए गए हैं।
विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा को चुना गया है। वहीं लोकेश राहुल भी टीम का हिस्सा हैं। पर उनका खेलना न खेलना फिटनेस टेस्ट के बाद ही तय हो सकेगा।
20 सदस्यीय टीम में हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव व आईपीएल में धुरंधर बल्लेबाज़ी कर रहे पृथ्वी शॉ जगह बनाने में नाकाम रहे।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), चेतेश्वर पुजारा
विकेटकीपर बल्लेबाज: ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, ऋद्धिमान साहा
ऑलराउंडर/स्पिन: रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, वॉशिंग्टन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन
तेज गेंदबाज: इशान्त शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव
स्टैन्डबाय खिलाड़ी: अभिमन्यु ईश्वरण, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और अर्जन नागवासवाला
