कोरोना वायरस की उठापटक के बीच आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए वह दिन आ ही गया जिसके लिए उनको बेसब्री से इंतजार रहता है। आज से अगले दो महीनों तक भारत में इंडिया का त्यौहार मनने वाला है।
9 अप्रैल यानी आज से IPL के 14 वें सीजन की शुरुवात हो रही है। IPL 2021 का पहला मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई व विराट कोहली की बैंगलोर के बीच खेला जायेगा । मुम्बई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच IPL 2021 का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे चेन्नई में खेला जाएगा।
Mumbai की टीम अपना लगातार तीसरा और कुल छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं विराट की RCB एक बार फिर अपना पहला IPL खिताब जीतने का इरादा लेकर खेलने उतरेगी। इन दोनों टीमों के बीच जितने भी मुकाबले हुए हैं उसमें Mumbai का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच आमना सामना देखा जाए तो साल 2008 से अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 29 मैच खेले गए हैं जिनमें MI ने 19 मैच जीते हैं तो वहीं RCB इस बीच कुल 10 ही मैच जीत पाई है।
हेड टू हेड में मुम्बई है RCB पर भारी
IPL में दोनों टीमों के बीच कुल 27 Match खेले गए हैं, जबकि दो Match चैंपियंस लीग में खेले गए। IPL में 27 में से 17 बार MI ने जीत दर्ज की। RCB ने 10 मैचों में जीत दर्ज की। एक मैच RCB ने सुपर ओवर में जीता। इतना ही नहीं मुंबई ने आरसीबी को पिछले 10 में से 8 मैचों में हराया है। MI ने IPL खिताब को सबसे ज्यादा 5 बार जीता है। Rohit Sharma की कप्तानी वाली इस Team ने सबसे पहले 2013 में IPL खिताब जीता था। इसके बाद इस Team ने 2015, 2017, 2019 और फिर 2020 में IPL खिताब जीता। इस Team ने अपने सभी खिताब रोहित की कप्तानी में ही जीते है। इस साल के IPL में Mumbai की नजरें अपना लगातार तीसरा और कुल छठा खिताब जीतने पर होंगी।
IPL ट्रॉफी से अब तक अछूती है RCB
Virat Kohli की कप्तानी वाली RCB ने अब तक एक बार भी अपने नाम IPL की ट्रॉफी को नहीं किया है। हर साल RCB के पास बड़े-बड़े खिलाड़ियों की भरमार होती है लेकिन फिर भी ये Team आखिरी समय पर कमाल करने से चूक जाती है। RCB ने अब तक 3 बार IPL का Final खेला है लेकिन बाजी एक बार भी नहीं मारी। Virat Kohli, AB de Villiers और Glenn Maxwell जैसे सितारों से सजी ये Team इस साल एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। आज IPL 2021 के पहले Match में इन दोनों टीमों का ही मुकाबला होना है।
दोनों टीमों का IPL 2021 स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, एडम जाम्पा, डैन क्रिश्चियन, डैनियल सैम्स, देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, जोशुआ फिलिप, केन रिचर्डसन, केएस भारत, काइल जेमिसन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, रजत पाटीदार, सचिन बेबी, शाहबाज अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस (MI) - रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जेनसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युद्धवीर सिंह चरक
