Type Here to Get Search Results !

लखनऊ में रंग डालने को लेकर हुआ विवाद, हुई फायरिंग

Lucknow : लखनऊ के कृष्णा नगर (Krishna Nagar) इलाके में सोमवार को होली (Holi) के दिन मामूली विवाद पर गोली चला दी गई। 

जानकारी के अनुसार बच्चों के रंग डालने के विवाद में एक युवक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक और वहां से गुज़र रहा राहगीर घायल हो गया। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हालांकि डॉक्टर ने अभी उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। 
वहीं गोली चलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और साथ पिस्तौल भी बरामद कर ली है। 

Krishnanagar में विवेक लखवानी उर्फ विक्की के भतीजे के रंग लगाने को लेकर राकेश पांडेय से झगड़ा हो गया। मामला बढ़ने पर विवेक ने गोली चला दी। गर्दन में गोली लगने से राकेश लहूलूहान होकर वहीं गिर पड़ा । वहीं पास से गुजर रहे राहगीर असलम के भी पैर में गोली लगी। इससे वहां अफ़रातफ़री मच गयी। पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।


पुलिस ने बताया कि के विवेक का फर्नीचर का शोरूम है। आरोपी के बड़े भाई का बच्चा होली खेल रहा था। तभी राकेश ने उसको डाँट दिया। विवेक के पिता ने विरोध किया तो राकेश उन पर भी हमलावर हो गया। इसके बाद विवेक ने दो राउंड अपनी पिस्टल से फायर कर दिया था। वहीं राकेश हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad