Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों की घोषणा,जानिए कब किस चरण में होगा आपके जिले में चुनाव

Lucknow : शुक्रवार को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 की तारीखों की घोषणा कर दी। 
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पंचायत चुनाव 4 चरणों में सम्पन्न होगा। 
15 अप्रैल को पहला, 19 अप्रैल दूसरा, 26 अप्रैल तीसरा और 29 अप्रैल चौथा चरण के लिए वोटिंग डाली जाएगी। 2 मई को मतगणना होगी। इसके साथ ही यूपी में आचार संहिता लग गई है। 

जानिए किस चरण में होगा आपके जिले में चुनाव

पहला चरण :- पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, अयोध्या, श्रवास्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर भदोही में चुनाव 15 अप्रैल को मतदान होगा।

दूसरा चरण :- मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़ जिले शामिल हैं।

तीसरा चरण :- शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया जिले शामिल हैं।

चौथा चरण :- बुलंदशहर, हापुड़ संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर , सोनभद्र और मऊ जिले शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad