Type Here to Get Search Results !

टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत की अखिलेश यादव ने दी बधाई कहा सपा सरकार अाने पर टेनिस क्रिकेट की देंगे मान्यता

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 328 रनों की जरूरत थी जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत के साथ ही भारत ने 2–1 से सीरिज अपने नाम की। वहीं इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बधाई देते हुए कहा कि सपा सरकार अाने पर टेनिस क्रिकेट को मान्यता देंगे।
Akhilesh Yadav

भारतीय क्रिकेट टीम के इस ऐतिहासिक जीत पर भारत के दिग्गज क्रिकेटरों के साथ साथ तमाम बड़ी हस्तियों ने बधाई दी। 

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं ने भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी। 

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट कर टीम इंडिया के दृढ़ संकल्प, धैर्य की तारीफ की साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा– भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में प्राप्त हुई ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई।
यह विजय 'टीम इंडिया' के दृढ़ संकल्प, धैर्य और अनुशासन को समर्पित है। 'संगठन में शक्ति' के विजय मंत्र का प्राकट्य है। 
कामना है कि 'टीम इंडिया' भविष्य में भी ऐसे ही कीर्तिमान स्थापित करती रहे।

सपा सरकार आने पर दी जाएगी टेनिस क्रिकेट को मान्यता 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीतने पर हार्दिक बधाई। 
सपा की सरकार आने पर ‘टेनिस क्रिकेट’ को मान्यता दी जाएगी।  

दरअसल अखिलेश यादव की सपा सरकार में सैफई महोत्सव के दौरान इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आइजीसीएल) का भी आयोजन हुआ था। उस दौरान अखिलेश यादव ने कहा था कि प्रदेश में टेनिस बॉल क्रिकेट को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि गांव के खेल खत्म होते जा रहे हैं। ग्रामीण लीग के माध्यम से गांव के बच्चे देश और प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करेंगे। चूंकि गांव के बच्चे टेनिस बॉल से ज्यादा क्रिकेट खेलते हैं, इस कारण टेनिस क्रिकेट को सपा सरकार आगे बढ़ाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad