Type Here to Get Search Results !

खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के लिए बुरी खबर, पिता का हुआ निधन

 शनिवार की सुबह टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के लिए बुरी खबर 

Hardik Pandya

नई दिल्ली : शनिवार की सुबह टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के लिए बुरी खबर लेकर आई। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के पिता का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। जिसकी खबर दोनों भाइयो को दे दी गई है।

क्रुणाल पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं और मैनेजमेंट ने उन्हें बायो सिक्योर बबल से बाहर जाने की परमिशन दे दी है और वो जल्द घर पहुंच जाएंगे। हार्दिक पांड्या भी 12: 30 बजे तक वडोदरा पहुंच जाएंगे।

बता दें कि हार्दिक और क्रुणाल को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता का अहम योगदान रहा। उन्होंने आर्थिक स्थिति खराब रहने के बावजूद पैसे जुटाकर अपने दोनों बेटों को किरण मोरे क्रिकेट अकादमी में भेजा था। खुद हार्दिक भी अपने पिता के योगदान को कई बार स्वीकारते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad