Type Here to Get Search Results !

आर्यकुल में हुआ बीएड के नए सत्र का आरम्भ, मनाया गया नवागमन समारोह

Lucknow : सोमवार को लखनऊ के बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में बी. एड के नए सत्र 2020- 21 का आज शुभारंभ हुआ। कॉलेज के सभागार में कोरोना के मानकों को ध्यान में रखते नवागंतुकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम - नवागमन का आयोजन किया गया।

नवागमन कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शमिल हुए आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च के उप निदेशक डॉ. आदित्य सिंह व कॉलेज के प्रबंध निदेशक सशक्त सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके की।
मुख्य अतिथि डॉ. आदित्य सिंह ने नव आगंतुकों को शुभाशीष देते हुए कहा कि शिक्षक समाज का आईना होते हैं जो कि राष्ट्र और समाज को एक नई दिशा देते हैं।

आर्यकुल कॉलेज के प्रबंध निदेशक सशक्त सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही नवागंतुकों का विद्यालय परिसर में स्वागत किया उन्होंने कहा कि आर्यकुल विद्यालय परिसर में कोरोना के नियमों का पालन करते हुए पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है साथ ही उन्होंने कॉलेज के अनुशासन व नियम प्रणाली के बारे में बताया। 

इस मौके पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक सशक्त सिंह संग रजिस्ट्रार एसीपीआर, डॉ. अजय शुक्ला, एजुकेशन विभागाध्यक्ष प्रणव पांडेय, नीलू सिंह, अर्चना कश्यप, स्वाती श्रीवास्तव, डॉक्टर अनिल त्रिपाठी, राजेश मौर्या, प्रदीप सिंह ,प्रिया गौड़ और आरती भट्ट श्रीवास्तव मौजूद रहीं ,वहीं इस कार्यक्रम का संचालन नेहा वर्मा ने किया ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad