Type Here to Get Search Results !

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजद में शामिल, हाथी की सवारी छोड़ हाथ मे लालटेन थामा

बिहार विधानसभा चुनाव हर रोज़ एक नया मोड़ ले रहा है नेता हर रोज़ अपना पाला बदलकर दूसरे पीला में जा रहे है और इसी बीच एक ऐसी ही बिहार की राजधानी पटना से इस वक़्त आ रही है। खबर ये है कि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजद में शामिल हो गए है और खुद तेज़स्वी यादव ने अपने आवास पर उनको सदस्यता दिलाई है।
बताया ये जा रहा है कि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद राजद में शामिल होने पहुँचे जिसके बाद खुद तेज़स्वी यादव ने उन्हें अपने आवास पर सदस्यता दिलाई, और इसी के साथ भारत बिंद ने हाथी की सवारी को छोड़ कर अपने हाथों में लालटेन थाम लिया है।

आपको बता दे कि बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर बसपा और आरएलएलपी का गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा है। और इसी के साथ तेज़स्वी यादव ने एक बार फिर उपेन्द्र कुशवाहा को झटका दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad