इसके बाद पूरे देशभर के विभिन्न शहरों में कम 2,569 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन होना है। यूपीएसई द्वारा दायर किए गए हलफनामे के मुताबिक इस साल यूपीएसई की परीक्षा में कुल 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने वाले है।कोरोना काल के बीच में ही आयोजित हो रही इस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए गए है, जिसका पालन करना हर अभ्यर्थी के लिए आवश्यक है। आइये जानते है क्या क्या गाइडलाइंस इस परीक्षा के लिए बनाई गई है:-
परीक्षा के लिए बनाए गए नए गाइडलाइंस
=यूपीएसई यानी संघ लीक सेवा आयोग ने कहा है कि इस परीक्षा को देने के लिए मास्क या फेस कवर पहनना पूरी तरह अनिवार्य है। गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थी पारदर्शी बोतलों में सेनेटाइजर भी ले जा सकते , बिना मास्क या फेस कवर के किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी।
=सभी परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सामाजिक दूरी बनाकर रहनी होगी।
=परीक्षार्थियों को कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना होगा
=सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर 2:30 से 4:30 तक दो पालियो में परीक्षा होंगी और परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में घुसने दिया जाएगा
=परीक्षा के प्रत्येक सत्र में उपस्थित होने के लिए, परीक्षार्थियों को अपनी फोटो आईडी कार्ड, जिसका नंबर एडमिट कार्ड पर दिया गया है, साथ में लाना होगा
=जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा में लिखने के लिए सक्राइब का विकल्प चुना है, तो सक्राइब के अलग एडमिट कार्ड के साथ ही उन्हें अनुमती मिलेगी। सक्राइब के एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे
