हाथरस के चंदपा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के गांव को आज मीडिया के लिए खोल दिया गया है। बीते कुछ दिनों से पूरे गांव में बैरिकेडिंग थी और मीडिया का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया था। हालांकि प्रशासन से यह अनुमति सिर्फ मीडिया को दी है, यानी राजनेता आदि गांव में नहीं जा सकते।
परिवार का आरोप- डीएम ने हमें धमकाया पीड़िता के परिवार का आरोप है कि मीडिया ने उन्हें धमकाया है। मीडिया को इजाजत देना प्रशासन की चाल है। पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की। हमसे कहा कि क्या बेटी कोरोना से मरती तो मुआवजा नहीं मिलता। हमें यूपी पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। हमें इंसाफ चाहिए। परिवार ने ये भी आरोप लगाया है कि कल कोई एसआईटी की टीम घर नहीं आई । सिर्फ पुलिसवाले गांव में मौजूद थे। एसडीएम ने कहा एसआईटी की जांच पूरी इसलिए दी अनुमति एसडीएम ने मीडिया को बताया कि एसआईटी की जांच अब पूरी हो गई है इसलिए आज से मीडिया को अनुमति दे दी गई है।
