Type Here to Get Search Results !

अभिराम सूंदर ने आज बक्सर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभातफेरी को दिखाई हरि झंडी, ये लोग भी रहे शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव में बक्सर ज़िले में पहले चरण में 28 अक्टूबर को चुनाव होने है। ऐसे में बिहार के सभी पार्टियों के लिए बक्सर विधानसभा की सभी सीटे बहित ही महत्वपूर्ण है। कोरोना काल मे हो रहे इस चुनाव में बक्सर में वोटरों के लिए जागरूकता अभियान बड़ी तेज़ी से चल रहा है जिसका नेतृत्व बक्सर ज़िले के स्वीप आइकॉन अभिराम सूंदर कर रहे है।
आज अभिराम सूंदर ने नेशनल कैडेट कोर (NCC) के 30 बिहार बटालियन को प्रातःकाल में हरी झंडी दिखाई जो कि बक्सर जिले में जागरूकता अभियान के लिए प्रभात फेरी लगाने जा रहे थे। आपको बता दे कि हरि झंडी दिखाने के साथ साथ खुद अभिराम ने ही इस प्रभात फेरी का नेतृत्व भी किया था।
नेशनल कैडेट कोर (NCC) के कैडेट्स के साथ साथ कुछ महिलाकर्मी जो कि आंगनबाडी सेविका समूह से शामिल थी, इनका साथ मे नेहरू युवा केन्द्र और आमजनों ने भी इस प्रभातफेरी में हिस्सा लिया था ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घरों से निकले अपने बूथ पर जाए और वोट करे। इस प्रभात फेरी के बाद अभिराम ने अपने फेसबुक पर इस प्रभातफेरी की तस्वीरें शेयर की और साथ मे एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस प्रभातफेरी में अभिराम सूंदर के साथ साथ जिला पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक भी मौजूद रहे और अभिराम के साथ-साथ उन्होंने भी इस प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad