Type Here to Get Search Results !

भारत के पूर्व महान क्रिकेटर कपिल देव को आया हार्ट अटैक, दिल्ली के हॉस्पिटल में हुए भर्ती

New Delhi : के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने की खबरें आई हैं। मीडिया में आई रिपोर्टस के अनुसार कपिल की दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं।

कपिल मधुमेह से संबंधित परेशानियों से भी पिछले कुछ समय से जूझ रहे थे। फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

इस बीच कपिल के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के सार्वजनिक होते ही उनके फैंस ने  दुवाएं मांगना शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार वर्ल्ड कप जीताने वाले अपने पहले कप्तान के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।


गौरतलब है कपिल देव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट दर्ज हैं। वनडे इंटरनैशनल करियर में उन्होंने 3783 रन बनाने के साथ 253 विकेट भी झटके। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में खेला था। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad