Type Here to Get Search Results !

UP में 50 साल से ज्यादा उम्र वाले अक्षम पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने को मांगी गई सूची

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अक्षम पुलिसवालों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की कार्रवाई शुरू की है. डीजीपी मुख्यालय ने सभी जोन के ADG, पुलिस कप्तानों और पुलिस कमिश्नर को रिमाइंडर भेजा है. 5 सितंबर को निर्देश जारी करने के बाद भी जिलों से 50 साल से ज्यादा उम्र के अक्षम पुलिसकर्मियों की डीजीपी मुख्यालय को सूची नहीं सौंपी गई है. मुख्यालय ने 50 साल से ज्यादा उम्र के अक्षम पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग कर 25 अक्टूबर तक सूची सौंपने का निर्देश दिया है.

गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश सरकार 50 साल से अधिक आयु वाले कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षाकरने जा रही है. अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति होगी. मुख्य सचिव आरके तिवारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों और सचिवों से 50 वर्ष की आयु पार कर चुके स्टाफ के कामकाज की समीक्षा करने को कहा गया है. ऐसे कर्मचारियों की 31 जुलाई तक सूची तैयार करने को भी कहा गया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad