Type Here to Get Search Results !

अभिराम सूंदर ने चौसा में मतदाता जागरूकता अभियान को किया सम्बोधित, बक्सर ज़िले के स्वीप आइकॉन चुने गए है अभिराम

बिहार विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है। कोरोना काल मे ये पहला चुनाव है। कोरोना काल मे चुनाव होने के बाद भी नेताओ की रैलीयों में खचाखच भीड़ हो रही है लोग नेताओं के प्रति अपना विश्वास और अविश्वास दोनों जाता रहे है, नेताओ के साथ-साथ चुनाव आयोग भी अपने काम मे लगा हुआ है। चुनाव आगोग ने भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है।बिहार के हर जिले में उसने अपना स्वीप आइकॉन बनाया है उनमें से एक है अभिराम सूंदर दुबे जो कि जिला बक्सर के स्वीप आइकॉन है।


आज अभिराम ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बक्सर के चौसा गाँव के इलाके में जीनियस कोचिंग सेंटर में वहाँ के बच्चो और शिक्षकों को सम्बोधित किया और बताया कि "युवा हमेशा से ही राष्ट्र के मजबूत कंधे रहे हैं, एक मजबूत लोकतंत्र की जिम्मेदारी एवं कर्तव्य का निर्वाहन करना इन हाथों में है।" अभिराम सूंदर ने इस दौरान ये भी बताया कि 100% मतदान क्यों आवश्यक है। साथ ही साथ कोचिंग के युवाओं जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधीक है, लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने हेतु आवाह्न किया और साथ ही साथ सभी वोट देने के लिए को शपथ ग्रहण करवाया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन नवीन तिवारी और ज्योति कुमार ने कराया।
आपको बता दे कि अभिराम सूंदर दुबे इस वक़्त बक्सर जिले में ऐसे तमाम कार्यक्रम कर रहे है जो कि मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करे। अभिराम का लक्ष्य है कि बक्सर ज़िले में शत् प्रतिशत मतदान हो और हर एक व्यक्ति जो वोट देने की योग्यता रखता है वो अपने-अपने मुद्दों को लेकर अपने-अपने प्रत्याशी को वोट करे। अभिराम का मानना है कि अगर मतदाता वोट नही करेगा तो हो सकता है कि कोई गलत प्रत्याशी चुन कर आ जाए।



Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad