Type Here to Get Search Results !

कोर्ट ने सुनाया बाबरी मस्जिद विध्वंस केस का फैसला, सभी आरोपी बरी, सीएम योगी ने कहा सत्यमेव जयते

बाबरी मस्जिद के विध्वंस के मामले में सीबीआई की लखनऊ कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है। इस घटना की सुनवाई कर रहे जज ने फैसला सुनाते हुए कहा की यह घटना अचानक हुई थी और पहले से सुनियोजित नही थी एवं इसके साथ ही साथ इस मामले में आरोपित सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। 
कोर्ट के फैसले सुनने के बाद सीएम योगी ने कहा सत्यमेव जयते

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोर्ट के फैसला सुनाने के बाद ट्विटर पर लिखा सत्यमेव जयते।
सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,–“सत्यमेव जयते!

CBI की विशेष अदालत के निर्णय का स्वागत है।

तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित हो पूज्य संतों,@BJP4India नेताओं,विहिप पदाधिकारियों,समाजसेवियों को झूठे मुकदमों में फँसाकर बदनाम किया गया।

इस षड्यंत्र के लिए इन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।”

बाबरी मस्जिद विध्वंस में थे कुल 32 आरोपी 

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, बीजेपी के सीनियर नेता विनय कटियार समेत कुल 32 आरोपी थे। मस्ज़िद गिरने के बाद 49 लोगो के ख़िलाफ़, एफआईआर हुई थी और इनमें से 17 लोगो की पहले ही मौत हो चुकी है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad