Type Here to Get Search Results !

झारखण्ड के शिक्षा मंत्री की हालत कोरोना से गंभीर, आज हवाई रास्ते से भेजा जाएगा उन्हें दिल्ली

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गए थे और अभी खबर आ रही है कि जगरनाथ महतो की तबीयत बहुत ज्यादा खराब होती जा रही है। उनका ऑक्सीजन का लेवल लगातार गिरता जा रहा हैज़ जिसके कारण रिम्स से 7उन्हें दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है। 
दिल्ली भेजने की है तैयारी

जगरनाथ महतो की तबियत लगातार खराब होती जा रही है, जिसके बाद उन्हें जल्दी से दिल्ली भेजने की तैयारी चल रही है। आज जगरनाथ महतो को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेज जाएगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्हें मेदांता में भर्ती किया जाएगा, इसको लेकर पूरी तैयारी की जा रही है,
फिलहाल उनका इलाज रिम्स में ही चल रहा है।

कल कोविड रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

जगरनाथ महतो की तबियत बिगड़ने के बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उनको रिम्स के ट्रामा सेंटर के कोविड विभाग के आईसीयू वार्ड में लगातार इलाज़ चल रहा है, झा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।ट्रामा सेंटर के एचओडी डॉ प्रदीप भट्टाचार्य और उनकी टीम हाई फ्लो-ऑक्सीजन थेरैपी के जरिये उनका इलाज कर रही है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जगरनाथ महतो ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्वीट के माध्यम से की थी और अपील की थी कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए थे वो लोग भी अपनी कोरोना की जांच करवा लें। सीएम हेमंत सोरेन ने उनकी जल्दी से जल्दी ठीक होने की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad