Type Here to Get Search Results !

इसबार बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने साधा तेज़स्वी यादव पर निशाना, तेज़स्वी के 10 लाख नौकरी देने पर दिया बड़ा बयान

इसबार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने तेज़स्वी यादव पर हमला बोला है। शाहनवाज हुसैन ने तेज़स्वी यादव पर हमला करते हुए ये कहा है कि जिस राजद की सरकार ने 15 साल में नौकरियों को छीना और अभी वह 10 लाख लोगों को पहली कैबिनेट में नौकरी देने की बात कर रहे है। इससे अच्छा मज़ाक और क्या हो सकता है। 
बिना ज़मीन के नही देते है नौकरी

शाहनवाज़ हुसैन ने तेज़स्वी यादव पर आगे हमला बोलते हुए कहा कि, 'जो नौकरी देने का दावा कर रहे है वह लोग तो बिना ज़मीन लिखे नौकरी भी नही देते है। नौकरी पाने के लिए लोगो की रजिस्ट्री आफिस में भी भीड़ लगेगी और नौकरी के बदले ज़मीन लिखना पड़ेगा। शाहनवाज़ हुसैन ने आगे कहा कि बिहार में एनडीए ने काम किया है और आगे भी कर दिखाएंगे। बिहार के लोगो को नीतीश कुमार पर भरोसा है। आकड़ो के आधार पर भी आकलन किया जाए तो फर्क साफ दिखता है। इस चुनाव में काम अधिकतर वर्चुअल है। पहले की उपेक्षा बिहार में एनडीए मजबूत हुए है। जदयू के साथ जीतन राम मांझी का गठबंधन हुआ है।'

शाहनवाज़ हुसैन ने आगे कहा कि, 'तेज़स्वी यादव पोस्टर से लालू प्रसाद यादव को तो हटा ही दिए है। लेकिन तेज़स्वी का बस चले तो लालू के लालटेन भी हटा देंगे। लालू के शासन काल में बिजली नही थी। बच्चो को लालटेन की रोशनी में पढ़ना पड़ता , लेकिन आज हर गाँव मे बिजली पहुँच गई है।बिहार में एनडीए और नीतीश कुमार भरोसे का नाम है। जनता का पीएम पर पूरा भरोसा है। जिस तरह से कोरोना संकट में बिहार सरकार ने काम किया और केंद्र सरकार ने लोगो के खाते में पैसा भेजा, अनाज मिला उससे गरीबो का भरोसा सरकार पर बढ़ा है। जनता को लग रहा है की उनकी चिंता करने वाली कोई सरकार है।'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad