अछत के मामा रंजीत सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि 'रविवार की रात 9 बजे अछत के पिता से बात हुई थी, लेकिन इसके बाद देर रात उसकी मौत की खबर मिली।' इसके साथ ही अछत के मामा ने मुम्बई पुलिस पर भी सहयोग नही करने का आरोप लगाया है। अछत मूल रूप से बिहार के मुज़्ज़फरपुर के सिकंदरपुर में रहने वाले थे और विजयंत चौधरी उर्फ राजू चौधरी के पुत्र थे। उनका शव मुम्बई से कुछ देर पहले ही पटना के एयरपोर्ट पर पहुँचा है।
अछत के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुम्बई पुलिस ने इस मामले में किसी तरह की कोई मदद नही की साथ ही साथ किसी तरह की प्राथमिकी (FIR) दर्ज नही की गई है। फ़िलहाल इस मामले में विस्तार से जानकारी का इंतेज़ार किया जा रहा है। आपको बता दे कि इससे पहले भी मुम्बई में भी बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की भी संदेह की स्थिति में मौत हुई थी स्थिति में मौत हुई थी जिसकी गुत्थी आज तक सुलझ नही पाई है।
