Type Here to Get Search Results !

जेएमएम ने राजद से बिहार विधानसभा लड़ने के लिए इतने सीटों की मांग, नही तो अकेले लड़ने की दी धमकी जाने क्या है पूरा मामला

जेएमएम ने राजद पर बिहार विधानसभा के चुनाव में सीटों को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। जेएमएम ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद से 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है। सिर्फ इतना ही नही जेएमएम ने राजद को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर राजद उन्हें सम्मानजनक सीटे नही देती है तो वो अकेले ही बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
गठबंधन के धर्म का हो पालन

जेएमएम के नेता मनोज पांडेय ने ये कह दिया है कि हमलोगों ने जिस तरह एक साथ झारखण्ड में चुनाव लड़ा था, उसी तरह बिहार का भी चुनाव लड़ा जी तो परिणाम बेहतर आएंगे। हमलों ने 10-12 सीट को चिन्हित किया हुआ है, उसपर राजद विचार करे। जिस तरह से हमलोगो ने गठबंधन धर्म का पालन किया था उसी प्रकार राजद गठबंधन धर्म का पालन बिहार में करे।

हेमंत सोरेन ने लालू से की मुलाकात
कुछ दिनों पहले ही हेमंत सोरेन को कि इस वक़्त झारखंड के मुख्यमंत्री है उन्होंने लालू प्रसाद से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान सीट को लेकर भी हेमंत सोरेन ने लालू यादव से बातचीत की थी। 3 दिन पहले भी हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने भी जाकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी, लेकिन मुलाकात के बारे में किसी को भी कोई भी जानकारी नही दी थी। लेकिन राजद जेएमएम पर दबाव बनाए हुए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad