Type Here to Get Search Results !

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव कल सतना आएगे सांसद जी के अनुज दिनेश प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

 प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट।
सतना-- भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी कामता पांडेय जानकारी देते हुए बताया कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव  देव का  दिनांक 25 सितम्बर को सतना आगमन हो रहा है।  मुख्यमंत्री विप्लव देव विमान से राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल सुबह 10:00 बजे पहुंचेंगे जहां से  हेलीकॉप्टर के माध्यम से 11:00 सतना हवाई पट्टी में पहुंचेंगे यहां से  सड़क मार्ग  के माध्यम से सतना सांसद गणेश सिंह के ग्रह ग्राम खमरिया पहुंचेंगे
     ज्ञात हो कि सतना सांसद  गणेश सिंह के छोटे भाई दिनेश प्रताप सिंह  (संजय )कि विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था जिसकी शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास स्थान पर पहुंचेंगे उसके बाद सतना हवाई पट्टी पहुचेगे जहां पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से सौजन्य भेंट करेंगे  उसके बाद हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad