रिपोर्टर विजय सौलंकी
बडनगर पुलिस को बीती रात को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई ।कि बडनगर की शिक्षक कॉलोनी के टिकू पिता सुरजितसिंग चावला के निवास पर रतलाम के दो व्यक्ति विकास पिता श्यामलाल ओर दिनेश पिता राजाराम निवासी रतलाम द्वरा ipL का जो मैच मुम्बई ओर कोलकता के बीच जो मैच चल रहा था उसमे सट्टा लगाया जा रहा था पुलिस द्वारा मकान में दबिश दी गयी वहाँ से मोबाइल और लैपटॉप प्राप्त हुआ जिसमें 2.50 लाख की लिखापढ़ी मिली । आरोपी की गिरफ्तारी में बडनगर थाना उपनिरीक्षक जीवन भिन्डोरे ,उपनिरीक्षक सुरेन्द्रसिंग गरवाल ,आरक्षक विजय जाट ,निलेश सायकवार, संदीप बामनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही । आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया ।
