Type Here to Get Search Results !

मजदूरों से भरी गाड़ी और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, मौके पर चार लोगों की हुई मौत

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट 
उज्जैन के पास दताना मताना क्षेत्र में मजदूरों से भरी तूफान गाड़ी ट्रॉले से टकराई । भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत 7 लोग घायल सभी मजदूर कटनी से नीमच जा रहे थे  मजदूरी के लिए। उज्जैन थाना नरवर क्षेत्र के दताना मताना के पास आज सुबह करीब 4:00 बजे ट्राले और मजदूरों से भरी तूफान गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई । दोनों गाड़ियों  की आमने सामने से हुई भिड़ंत के चलते तूफान गाड़ी के आगे से परखच्चे उड़ गए।  जबरदस्त टक्कर के बाद तूफान में बैठे चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । दुर्घटना की खबर मिलते ही नरवर थाना  पुलिस मौके पर पहुंची  और एंबुलेंस मंगाकर घायलों को उज्जैन जिला चिकित्सालय में भेजा गया ।  8 लोग को उज्जैन के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जिनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिला अस्पताल में घायल ने बताया कि सभी तूफान सवार घायल कटनी के रहने वाले हैं जो कि नीमच में मजदूरी के लिए निकले थे लेकिन उससे पहले ही उनकी गाड़ी ट्राली से जा टकराई। ट्राले का ड्राइवर और क्लीनर फरार बताए जा रहे है।घटना की जानकारी डॉ विक्रम रघुवंशी जिला चिकित्सालय उज्जैन ने दी और मोके पर मोजूद परमानंद सिंह एएसआई थाना नरवर उज्जैन ने घटना का ब्यौरा दिया ।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad