Type Here to Get Search Results !

विधानसभा चुनाव के टिकट के चक्कर मे थे नेताजी इनकम टैक्स विभाग ने पकड़ा दिया नोटिस, जाने क्या है पूरा मामला

राजद के नेता बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए परेशान है। नेताजी बिहार विधानसभा टिकट को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुगाड़ लगाने की फिराक में जुटे हुए है लेकिन इसी बीच इनकम टैक्स विभाग ने नेताजी की परेशानी को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है।

जारी हुआ नोटिस

राजद के नेता सुजीत सिंह परमार को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस जारी कर 2018-2019 में किये गए कुल 33 लाख 29 हज़ार रुपये कैश डिपॉजिट के खर्च के बारे में हिसाब मांगा है। इतना ही नही सुजीत सिंह परमार ने 2019-2020 के लिए आईटीआर भी दायर नही किया है जिसके बाद सुजीत सिंह परमार पर इनकम टैक्स विभाग पर नोटिस जारी कर दिया है।

इनकम टैक्स विभाग ने कहा है कि नेताजी 30 सितम्बर तक अपना आई टी आर दर्ज कराए। इसके बारे में सुजीत सिंह परमार ने बयान दिया है कि चुनाव के समय मे जानबूझकर परेशान किया जा रहा है, मेरा काम फाइनेंस और बिल्डर का है। मुझसे 2 साल पहले का लेख जोखा मांगा जा रहा है, जबकि वो मार्च में ही ये सारी प्रक्रिया पहले ही पूरी कर चुके है, सुजीत सिंह को भावी उम्मीदवार बताया जा रहा है लेकिन इस नोटिस ने नेताजी को भारी दिक्कत में डाल दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad