Type Here to Get Search Results !

नए कृषि कानून के विरोध में राजद के तेजस्वी यादव, तेज़ प्रताप यादव समेत 100 लोगो पर FIR दर्ज,बीजेपी और जाप के लोगो पर भी मुकदमा दायर, जाने क्या है पूरा मामला

25 सितम्बर को बिहार के साथ साथ पूरे देशभर में नए कृषि कानून का विरोध प्रदर्शन हुए था। बिहार में राजद के द्वारा भी इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर तेजस्वी यादव, तेज़प्रताप यादव और पप्पू यादव समेत 100 अज्ञात लोगों पर कोतवाली थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। वही मारपीट को लेकर बीजेपी के कई नेताओं पर भी केस दर्ज कर लिया गया है।
बिना अनुमती प्रदर्शन करने का आरोप

तेजस्वी यादव, तेज़प्रताप यादव और पप्पू यादव समेत 100 लोगो पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने का आरोप लगा है। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ जमा हुई थी लेकिन सिर्फ इतना ही नही सभी लोगो के ऊपर अलग अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफ़आईआर प्रतिबंधित इलाके में प्रदर्शन करने, कोविड-19 गाइडलाइन्स का उलंघन और बिना अनुमती जुलूस निकलने सहित कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

बीजेपी और जाप ने एक दूसरे पर किया केस

प्रदर्शन के दौरान जाप के कार्यकर्ता बीजेपी ऑफिस के बाहर हंगामा करने लगे। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश में आकर जाप के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर दी। जाप की ओर से भी बीजेपी के 10 नेताओ सहित कुल 60 कार्यकर्ताओ पर कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है दूसरी तरफ बीजेपी के तरफ से भी उनके कार्यालय में घुसकर मारपीट करने के मामले में 8 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर ऍफ़आईआर दर्ज कराई गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad